{"_id":"595690434f1c1b69048b49f7","slug":"31498845251-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंपा
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर तहसील के पैखाम के जंगल में प्रेमिका के साथ जहर गटकने वाले आईटीआई अल्मोड़ा के चतुर्थ श्रेणी कर्मी हरीश चंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद उसकी प्रेमिका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सोमेश्वर के थानाध्यक्ष ब्रिजेंद्र साह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।
बता दें कि बीते बृहस्पतिवार तड़के पैखाम के जंगल में आईटीआई कर्मी ज्यूला ग्वालाकोट निवासी हरीश चंद्र (26) और उसकी प्रेमिका बिरलवा-अधूरिया निवासी कमला आर्या (23) ने जहर पी लिया था। कमला आर्या की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हरीश चंद्र को सोमेश्वर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया था। हरीश चंद्र का अल्मोड़ा में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार हरीश चंद्र की हालत स्थिर बनी हुई है।