31 बेरोजगारों को मिलेगा कर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के तहत वाहन मद में 11 और गैर वाहन मद के लिए 20 आवेदन स्वीकृत किए गए। मोटलनुमा आवासीय भवनों के लिए स्वीकृत आवेदकों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक, सीवरेज, सोलर लाइट और पार्किंग व्यवस्था का उल्लेख कर 20 जनवरी तक संशोधित आवेदन जमा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण है। लाभान्वित होने वाले आवेदक ऋण और अनुदान का सदुपयोग कर अन्य लोगों को रोजगार दें। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि योजना का लाभ लेना ही काफी नहीं है। इकाई का संचालन भलीभांति कर समय पर ऋण की वापसी करें। तभी लाभ मिल पाएगा। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, नाबार्ड प्रबंधक बीएस बिष्ट, लीड बैंक अधिकारी मदन मोहन वर्मा, महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत, संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे आदि मौजूद थे।