{"_id":"5fa139908ebc3e9b8d708421","slug":"29-day-fast-unto-death-ranikhet-news-hld402773778","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईड़ावासियों की सुध लो सरकार, 29 दिनों से चल रहा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईड़ावासियों की सुध लो सरकार, 29 दिनों से चल रहा आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ईड़ा में पेयजल सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आमरण अनशन आज 29वें दिन जारी रहा। आमरण अनशन में 72 वर्षीय केशर सिंह और जीवन सिंह रावत डटे हुए हैं। समर्थन के लिए जहां महिलाएं उपवास कर रही हैं, वहीं कई ग्रामीण भी वहां पहुंच रहे हैं। इधर, ग्रामीणों का दो टूक कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, वह आमरण अनशन खत्म नहीं करेंगे। सरकार ने यदि शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
बता दें कि ईड़ावासियों की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। ग्रामीण इसके अलावा सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मांग कर रहे हैं। इसीलिए एक माह से वहां आमरण अनशन चल रहा है। आमरण अनशन की कमान बुजुर्गों की हाथ में है।
आमरण अनशन के समर्थन में 65 वर्षीय बचुली देवी, 70 वर्षीय बसंती देवी, 70 वर्षीय भागुली देवी, 80 वर्षीय खीमा देवी, देवकी देवी, खष्टी देवी, जयंती देवी, भगवती देवी आदि उपवास पर बैठीं। आंदोलनकारी आनंद नेगी, तुला सिंह तड़ियाल, ग्राम प्रधान ईड़ा मनोज रावत, हेमंत बिष्ट देव सिंह, गोविंद सिंह अधिकारी, कमल बिष्ट, जसवंत बिष्ट, प्रताप सिंह, विपिन चंद्र आर्या, कुंदन बिष्ट, मोहन बिष्ट ,कमल बिष्ट, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बचे सिंह, पुष्कर बिष्ट, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट ,देवेंद्र बिष्ट, भूपाल बिष्ट, गोपाल राम, शेरी राम, केशर सिंह, मोतिमा देवी ,राधा देवी, खीमा देवी, महिला मंगल दल ईड़ा की अध्यक्ष तुलसी देवी सहित तमाम ग्रामीण वहां समर्थन में पहुंचे।