{"_id":"5a5792034f1c1b35198b463f","slug":"2800-gas-connection-closed-no-basis-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक नहीं कराने पर 2800 गैस कनेक्शन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक नहीं कराने पर 2800 गैस कनेक्शन बंद
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने बैंक और गैस कनेक्शन से आधार लिंक नहीं कराने वाले 2800 उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद कर दिए हैं। कुछ दिन पूर्व अमर उजाला ने इस बारे में खबर छापकर उपभोक्ताओं को सचेत भी किया था।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कनेक्शन बंद करने की सूचना मोबाइल से मैसेज जारी करके दे दी है। गैस सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक कई उपभोक्ताओं ने अपना सही पता भी दर्ज नहीं कराया है। अल्मोड़ा गैस एजेंसी में 22 हजार और धारानौला गैस एजेंसी के अंतर्गत करीब नौ हजार गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। जिसमें से अल्मोड़ा गैस एजेंसी के दो हजार और धारानौला गैस एजेंसी के करीब आठ सौ उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद करते हुए गैस आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि अल्मोड़ा गैस सर्विस ने जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद हो चुके हैं उन्हें एक मौका देते हुए जल्द से जल्द केवाईसी फार्म भरकर गैस कार्यालय में जमा कराने को कहा है। ताकि उनके कनेक्शन खोलने की कार्रवाई की जा सके। इसके लिए उपभोक्ताओं को गैस कार्यालय के 230153 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने अल्मोड़ा गैस एजेंसी के दो हजार और धारानौला गैस एजेंसी के करीब 800 उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद कर दिए हैं। इसके अलावा लंबे समय से व्यवसायिक सिलेंडरों की रिफिलिंग नहीं कराने वालों के यहां छापेमारी की तैयारी भी कर ली गई है। - राजीव कुमार, अल्मोड़ा गैस प्रबंधक।
रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में आक्रोश
नगर के लिंक रोड थपलिया, जोशी खोला, सुनारी नौला, तिलकपुर आदि क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दस दिनों के भीतर रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर पूर्व में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में हरीश जोशी, दिनेश भट्ट, बीएस गैड़ा, दीपा तिलारा, गौरव भंडारी, लक्ष्मण सिंह बोरा, प्रेमा कांडपाल, नंदी पांडे, मनोज कुमार, सतीश चंद्र, माधवी भट्ट, दिनेश सिंह बोरा, विमला वर्मा, जगदीश लाल वमा, हरीश आर्य, सुनीता वर्मा, नितिन वर्मा, आशीष पांडे, भीम सिंह आदि शामिल हैं।