फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   276 recruit join the army.

देश सेवा की शपथ लेकर केआरसी के 276 जाबांज विधिवत थल सेना में हुए शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
276 recruit join the army.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा जैसी देशभक्ति स्वर लहरियों के बीच देश की आन-बान और शान को कायम रखने की शपथ लेते हुए कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के 276 जांबाज विधिवत रूप से थल सेना के अंग बन गए। शानदार परेड के बीच धर्मगुरुओं ने बारी-बारी से रिक्रूटों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

केआरसी के सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के गवाह रिक्रूटों के परिजन बने। 34 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग के बाद कसम परेड का आयोजन किया गया। जवानों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया और अतिथियों को सलामी दी। धर्म गुरु पंडित सूबेदार मेजर दिनेश चंद्र जोशी ने राष्ट्र ध्वज, गीता और अन्य धर्मग्रंथों को साक्षी रखकर जवानों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कार्यक्रम में जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल गौरव किचलू, मेजर कार्तिक थापा, टीबीसी कर्नल कमल किशोर मिश्रा, मेजर सजल गुप्ता, सूबेदार मेजर गोपी चंद, सूबेदार तारा सिंह सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed