Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   24-year-old man caught with smack

स्मैक के साथ पकड़ा गया 24 साल का युवक

Tue, 25 Jun 2019 10:58 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 25 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
24-year-old man caught with smack
स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : amar ujala

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की टीम ने सोमवार देर रात स्मैक और इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय युवक देहरादून से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा कर चुका है और हल्द्वानी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा में छात्रों को बेचने का काम करता था। उसके पास से 3.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


उपनिरीक्षक जीवंत सामंत, अशोक कांडपाल, गौरव जोशी और कांस्टेबल खुशाल राम, संदीप पाटनी की टीम ने सोमवार देर रात लोधिया पुलिस सहायता केंद्र के पास अरविंद कुमार निवासी भ्यारखोला को इलेक्ट्रानिक तराजू और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि अरविंद कुमार हल्द्वानी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा में छात्रों को पांच-पांच मिली ग्राम की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


मालूम हो बीते दिन एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 05.63 ग्राम स्मैक के साथ सुनील सिंह बिष्ट  निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी खत्याड़ी को गिरफ्तार किया था। एक सप्ताह के भीतर स्मैक के कारोबार में लिप्त चार युवक अब तक पकड़ लिए गए हैं। कुछ दिन पहले एक युवती और युवक को स्मैक के साथ पकड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 25एएलएम05पी- स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed