{"_id":"5c2a598fbdec2256dc68bdb6","slug":"21546279311-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस उपाध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस उपाध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकास भवन में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य आपसी सामंजस्य से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
चौहान ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रैंगल में चार कक्षा कक्षों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। तलाड़ में 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। लोनिवि की समीक्षा में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा पार्किंग घोषणा के संबंध में प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शहरी विकास सचिव से वार्ता करेंगे। निर्देश दिए कि लोनिवि के अधिकारी सड़कों का निरीक्षण करें। डीपीआर उन्हें भी उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें स्वीकृत कराया जा सके। सड़कों के संबंध में भी लोनिवि अधिकारियों से जानकारी ली।
पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐपण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता कराएं। डीनापानी में मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव भेजें, उसमें वन भूमि नहीं आए। शीतलाखेत को पर्यटन सर्किट से जोड़ने का प्रस्ताव पुन: भेजें। पूर्व में भेजा गया 10 लाख का प्रस्ताव काफी कम है। जल्द ही बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन क्रय करने की कार्रवाई की जा रही है इसको लेकर शासन से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष ने मेडिकल कालेज निर्माण की भी समीक्षा की और कहा कार्यों में तेजी लाएं। मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि कृषि यंत्रों को लाभ सहित अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ काश्तकारों को मिले इसका ध्यान रखें। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड ऑन लाइन करने और नए कार्ड वितरित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी पार्किंग स्थलों के निर्माण में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ सप्ताहभर में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, अर्थ एवं संख्याधिकारी जीएस कलाकोटी आदि मौजूद थे।