{"_id":"5bef070abdec2269612ad6f9","slug":"21542391562-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरिल्लों को धरने पर बैठे 3300 दिन पूरे हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरिल्लों को धरने पर बैठे 3300 दिन पूरे हुए
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसबी में स्थायी नियुक्त, पेंशन आदि मांगों को लेकर गुरिल्लों के कलक्ट्रेट प्रांगण में चल रहे धरने को आज 3300 दिन हो गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गुरिल्लों के मामले में चुप्पी साधे हुए है। मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा कि लंबे समय से चल रहे गुरिल्लों के धरने पर सरकार चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे सिद्ध होता है कि सरकार और जनप्रतिनिधि चेतना शून्य हो चुके हैं। उन्हें जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। केवल तबादले और ठेके दिलाने तक उनका काम रह है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली और देहरादून में आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में खडक सिंह पिलख्वाल, गोविंद बल्लभ कांडपाल, विमल कुमार, आनंदी महरा, दीपा परगाई, पुष्पा नयाल, रेखा आर्या, दीपा साह आदि ने भाग लिया।