फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   80 बैलेट व 10 कंट्रोल यूनिट की जांच 16 को होगी

80 बैलेट व 10 कंट्रोल यूनिट की जांच 16 को होगी

Sat, 13 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
80 बैलेट व 10 कंट्रोल यूनिट की जांच 16 को होगी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में 1521 बैलेट यूनिट और 1238 कंट्रोल यूनिट में से 1441 बैलेट और 1228 कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच पूर्व में ही पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब 16 अक्तूबर को बचे हुए कंट्रोल और बैलेट यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच की जाएगी।


मालूम हो जिले में पांच लाख 23 हजार 345 मतदाता हैं। जिनमें दो लाख 66 हजार 674 पुरुष और दो लाख 56 हजार 669 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा दो ट्रांसजेंडर और 6280 सर्विस मतदाता हैं। जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 876 और मतदान केंद्रों की संख्या 839 है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम ने बताया कि इन दिनों बीएलओ के माध्यम से जिले में सभी जगह पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत नाम सही करने, नाम घटाने आदि का काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह नौ बजे धारानौला स्थित ईवीएम गोदाम में बचे हुए 80 बैलेट और 10 कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed