फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   16 से अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में आमरण अनशन का ऐलान

16 से अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में आमरण अनशन का ऐलान

Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
16 से अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में आमरण अनशन का ऐलान

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग में कार्यरत मृतक आश्रित मिनिस्टीरियल कर्मियों के कनिष्ठ सहायक पद पर समायोजन नहीं होने पर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एसोसिएशन ने 16 अक्तूबर से अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के कार्यालय प्रांगण में आमरण अनशन का ऐलान किया है।

एसोसिएशन के मंडलीय महामंत्री धीरेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि इस संबंध में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देशों पर भी शासन के उच्चाधिकारी अमल नहीं कर रहे हैं, जो हास्यास्पद है। निदेशालय ने जून 2018 में काउंसिलिंग के माध्यम से समायोजन करने का निर्णय लिया था, लेकिन स्थगित कर दिया। पुन: विकल्प मांगने के चार माह बाद भी समायोजन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विभाग के नकारात्मक रवैये से कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। 11 अक्तूबर को जिला और ब्लाक मुख्यालय में धरना दिया जा चुका है। सोमवार 15 अक्तूबर को एडी कार्यालय नैनीताल में धरना प्रस्तावित है। इसके बाद भी यदि शासन और विभागीय उच्चाधिकारियों ने समायोजन की मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो 16 अक्तूबर से एडी कार्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed