फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सैकड़ों लोगों और फोर्स ने पूरा जंगल छान मारा बच्चा दरवाजे के पीछे सोया मिला

सैकड़ों लोगों और फोर्स ने पूरा जंगल छान मारा बच्चा दरवाजे के पीछे सोया मिला

Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों और फोर्स ने पूरा जंगल छान मारा बच्चा दरवाजे के पीछे सोया मिला
अल्मोड़ा। कोसी कस्बा निवासी सोनू टेलर के चार साल का बच्चा बृहस्पतिवार रात अचानक गायब हो गया था। तेंदुए के हमले की आशंका में कोहराम मचा रहा। इसलिए उसे खोजने लिए 12 बजे रात तक एसडीएम और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस, एनडीआरएफ, वन विभाग की टीमों समेत करीब 300 से अधिक ग्रामीणों ने घंटों कटारमल क्षेत्र के जंगलों को छान मारा। अल्मोड़ा से लौट रहे केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी रात में ग्रामीणों के साथ बच्चे को खोजने जंगल में निकल गए। आखिरकार, रात करीब 12 बजे लापता बच्चे के बहन की नजर दरवाजे की पीछे गई तो बच्चा वहां बेसुध सोया मिला। बच्चे के जीवित बचे होने की उम्मीद खो चुकी मां ने जैसे ही बच्चे को देखा वह उससे लिपट पड़ी और दुख के आंसू खुशी में बदल गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब पौने आठ बजे निकटवर्ती कोसी बाजार के निकट रहने वाले सोनू टेलर का चार साल का बेटा भावेश खाना खाने के बाद अचानक गायब हो गया। काफी देर तक बच्चा घर पर नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसे घर के आसपास खोजना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। कुछ ही देर में घर में परिजनों का रोना-धोना शुरू हो गया। लोगों को आशंका हुई कि तेंदुआ ही बच्चे को उठा ले गया है। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई। कुछ देर बाद पुलिस, वन विभाग, एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम विवेक राय, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव सहित वन विभाग और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों के नेतृत्व में कटारमल के आसपास करीब तीन किमी क्षेत्र के जंगलों में लोग बच्चे को घंटों तलाशते रहे। आसपास के गांवों के करीब 300 से अधिक ग्रामीण भी बच्चे को खोजने में जुटे रहे लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इस बीच रात करीब 12 बजे भावेश की बहन की नजर दरवाजे के पीछे गई तो भावेश वहां गहरी नींद में सोया था। उसे हिलाकर जगाया तब उसने आंखें खोली। भावेश की मां तुरंत उससे गले लिपट गई। कुछ देर पहले चिल्ला कर रो रही मां के आंखों में अब खुशी के आंसू थे।
विज्ञापन


लोगों, फोर्स ने जंगल छाना, बच्चा दरवाजे के पीछे सोया मिला
तेंदुए के हमले की आशंका से एसडीएम सहित कई अफसर आधी रात तक घूमते रहे
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा भी ग्रामीणों के साथ बच्चे को खोजने में जुटे

दरवाजे के पीछे लधार लिए गहरी नींद में सोया था भावेश
अल्मोड़ा। जानकारी के मुताबिक दरवाजा खोलने पर दीवार और दरवाजे के बीच के स्थान पर कुछ जगह थी। यह माना जा रहा है कि भोजन करने के बाद भावेश खेलते हुए दरवाजे के पीछे चला गया और उसने दरवाजा अपनी तरफ खींच लिया। इससे वह किसी को नजर नहीं आ रहा था। फिर कुछ देर बाद उसे वहीं नींद आ गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि दरवाजे और दीवार के बीच में भावेश लधार लेकर लगभग खड़े-खड़े सोया था। उसे इतनी गहरी नींद आई थी कि उसे कमरे के भीतर जोर-जोर से रोने की आवाज भी नहीं जगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा ढूंढने निकले लोगों को तेंदुआ घूमता मिला
अल्मोड़ा। रात में बच्चे को जंगल की तरफ खोजने निकले ग्रामीणों और अन्य लोगों को कोसी से कुछ दूर दौलाघट मार्ग में एक तेंदुआ भी दिखाई दिया। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ नदी को पार करता हुआ भाग निकला। इस बीच यह तेंदुआ वहां से गुजर रहे एक ट्रक के सामने से भी निकला। पास में तेंदुआ नजर आने के बाद बच्चे को तेंदुए द्वारा उठाए जाने का शक और पुख्ता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed