{"_id":"5afb16954f1c1b195e8b4b7f","slug":"21526404757-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट तहसील के डेढ़ दर्जन गांवों में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट तहसील के डेढ़ दर्जन गांवों में पानी के लिए हाहाकार
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गुलार-करगेत पेयजल योजना में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण सल्ट तहसील के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग हैंडपंपों और जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों का पूरा दिन पानी ढोने में ही बर्बाद हो जा रहा है।
गुलार-करगेत पेयजल योजना करीब 40 साल पुरानी है। कई स्थानों पर योजना के पाइप जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं और पानी लीक होता है। पिछले तीन दिनों से योजना में खराबी आने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
योजना से जुड़े जालीखान, कपराढैया, मौलेखाल, प्रेमनगर, शशिखाल, कुन्हील, सदरखोला, घसकोट, मैठानी, नपटुवा, पोखरी, वैला, स्वास्थ्य केंद्र देवायल, कालीगांव, करगेत समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि मौलेखाल बाजार में पेयजल टैंकर से पानी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेशों के बाद भी पेयजल समस्या से जूझ रहे मौलेखाल इलाके में पानी का टैंकर नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल टैंकर से पानी वितरण नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।