फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जैंती तहसील के कई गांवों में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

जैंती तहसील के कई गांवों में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 10 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जैंती तहसील के कई गांवों में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
जैंती (अल्मोड़ा)। विद्युत लाइन में खराबी आने के कारण जैंती तहसील के आसपास के गांवों में 72 घंटे से बिजली ठप है। बिजली नहीं आने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में फ्रिज में रखी गई जरूरी दवाइयां खराब हो चुकी हैं। साथ ही उत्तराखंड हाइस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जैंती तहसील के बांजधार, बानतोली, जलना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई इलाकों में पिछले 72 घंटों से बिजली नहीं है। बिजली नही होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में फ्रिज में रखी गई जीवन औषधि दवा खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


इन दिनों उत्तराखंड हाइस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली नहीं होने के कारण बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो उपभोक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर विद्युत विभाग के अवर अभियंता दिनेश चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठेकेदार के हवाले हैं। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed