{"_id":"5a4a66534f1c1b686a8bcf6a","slug":"21514825299-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु की मौत का जल्द पर्दाफाश करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु की मौत का जल्द पर्दाफाश करे पुलिस
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों का गांधी पार्क में धरना जारी रहा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जांच में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे हिमांशु की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों की अब तक गिरफ्तार नहीं हुई है।
उन्होंने मांग कहा कि पुलिस को मामले में नामजद किए गए आरोपियों का जल्द लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहिए और मामले की जांच एसओजी से कराई जाए।
उन्होंने कहा कि धरने को अठारह दिन बीत गए हैं, पर पुलिस मामले में शिथिल रवैया अपनाए हुए है। जब तक प्रभावित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, आंदोलन चलता रहेगा। धरने पर हर्ष कनवाल, कै. मोहन सिंह अल्मियां, मोहन सिंह लस्पाल, पूरन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह अधिकारी, नंदन सिंह दशौनी, डीएस फत्र्याल, दीवान धपोला, देवीदत्त लखचौरा, केपी जोशी, प्रधान हरीश कनवाल, मोहन सिंह खाती, आरएस रावत आदि बैठे।