{"_id":"59c14d834f1c1b1d688b5805","slug":"21505840515-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना, चौकी पुलिस नशे से दूर रहने के लिए चला रही अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना, चौकी पुलिस नशे से दूर रहने के लिए चला रही अभियान
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। युवाओं में नशे की लत छुड़ाने और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। कुछ दिन पूर्व एसएसपी पी रेणुका देवी ने सभी थाना, चौकियों के प्रभारियों को गांव और स्कूलों में जाकर युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिए थे जिसके बाद जिले के थाना, चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। थाना द्वाराहाट में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पालीटेक्निक द्वाराहाट और सोमेश्वर में थानाध्यक्ष विजेंद्र साह के नेतृत्व में झुपुल चौरा गांव में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और पुरुषों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने बच्चों में बढ़ते ऑनलाइन खेल ब्लू व्हेल के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान सोमेश्वर एसबीआई शाखा प्रबंधक हरीश रावत, प्रधान भगवती उपाध्याय समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन