{"_id":"5a58e7fd4f1c1bea408b46de","slug":"211-revenue-outposts-in-almora-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा जिले की 211 राजस्व चौकियां खत्म होंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा जिले की 211 राजस्व चौकियां खत्म होंगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश का अनुपालन होने पर अल्मोड़ा जिले में स्थित 211 पटवारी क्षेत्रों (राजस्व पुलिस क्षेत्रों) का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। जिले का करीब 60 प्रतिशत क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत है, जबकि अन्य करीब 40 प्रतिशत क्षेत्र रेगुलर पुलिस के अधीन है।
विज्ञापन
बता दें कि ग्रामीण इलाके की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राजस्व पुलिस के अधीन है। जिले की नौ तहसीलों में कुल 211 राजस्व पुलिस चौकियां हैं, जबकि 17 कानूनगो क्षेत्र हैं। नगरीय इलाकों और सड़कों के आसपास का इलाका रेगुलर पुलिस की निगरानी में है। वर्तमान में जिले में अल्मोड़ा, रानीखेत, लमगड़ा, दन्यां, भतरौंजखान, सोमेश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया, सल्ट और अल्मोड़ा महिला थाना समेत कुल 10 थाने हैं और 10 ही पुलिस चौकियां हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद करीब 60 प्रतिशत क्षेत्र राजस्व पुलिस के अधीन है। यह भी बता दें कि राजस्व पुलिस के पास सुविधाओं का अभाव होने के कारण आए दिन राजस्व क्षेत्र के कई मामले जांच के लिए रेगुलर पुलिस को सौंपे जाते हैं। हाइकोर्ट के आदेश का अनुपालन होने के बाद जिले में कई नए थाने और चौकियों का गठन होने की संभावना है, जबकि कई थाना और चौकी क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन