{"_id":"5c8d336ebdec2214046eefd3","slug":"201552757614-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड सचिव ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड सचिव ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं हुईं। उत्तराखंड शिक्षा परिषद रामनगर की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने जिले में विभिन्न विद्यालयों में औचक छापेमारी की। सचिव ने इस दौरान अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। जिले में अब तक दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं।
शनिवार को हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत विषय की परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत 224 विद्यार्थियों में से 222 ने परीक्षा दी, जबकि दो छात्र अनुपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट की इतिहास विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2154 विद्यार्थियों में से 2130 ने परीक्षा दी और 24 अनुपस्थित रहे। जबकि रसायन विज्ञान प्रश्न पत्र में पंजीकृत 2850 में से 2815 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 35 बच्चे अनुपस्थित रहे। रामनगर बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी द्वारा की गए औचक निरीक्षण में उन्होंने अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक छात्र अजय नाथ नकल करते हुए पकड़ा।
इंटरमीडिएट के व्यावसायिक अध्ययन प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 110 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इन सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं।