{"_id":"5bd8984ebdec2269317c9156","slug":"201540921422-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बाप की शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास पहुंची अल्मोड़ा की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बाप की शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास पहुंची अल्मोड़ा की छात्रा
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बीते दिन नगर क्षेत्र से गायब हुई एक छात्रा मंगलवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार छात्रा मुख्यमंत्री से अपने मां-बाप की शिकायत करने पहुंची थी। परिजन छात्रा को लेने देहरादून रवाना हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर क्षेत्र की एक छात्रा कालेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वह कालेज नहीं पहुंची। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में छात्रा के गायब होने की सूचना दर्ज कराई। बैंकों के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि छात्रा सुबह आईडीबाई बैंक पहुंची और उसने खाते से 1800 रुपये निकाले।
इसके बाद छात्रा ने उन पैसों से एक नई सिम भी ली। इधर मंगलवार को देहरादून सीएम आवास पहुंची छात्रा से कैंट पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अल्मोड़ा से है और मुख्यमंत्री से अपने माता पिता की शिकायत करने पहुंची है। कैंट पुलिस ने इसकी सूचना अल्मोड़ा पुुलिस को दी। छात्रा के देहरादून होने की सूचना मिलने के बाद परिजन उसे लेने देहरादून रवाना हो गए हैं।