{"_id":"5b67448d4f1c1bde6d8b6749","slug":"201533494413-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 76 हेक्टेयर भूमि में लगाए जाएंगे 37 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 76 हेक्टेयर भूमि में लगाए जाएंगे 37 हजार पौधे
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 76 हेक्टेयर भूमि में करीब 37 हजार फलदार पौधों का रोपण करेगा। जिसमें से 40 हेक्टेयर भूमि में मनरेगा योजना और 36 हेक्येटर भूमि में हार्टिकल्चर मिशन के अंतर्गत पौधे लगाए जाएंगे।
चालू वित्तीय वर्ष में उद्यान विभाग का 76 हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार पौध रोपण का लक्ष्य है। जिले के ग्यारह ब्लॉकों के ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यान विभाग के माध्यम से फल पौधे लगाए जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह नेगी ने बताया कि आम के 3497, आंवला के 1658, नींबू प्रजाति के 11279, खुमानी 1250, लीची के 620, अनार के 1721, अमरूद के 8542 पौधे चालू सीजन में लगाने का लक्ष्य है।
इसके अलावा विभाग काश्तकारों को निशुल्क 8272 फलदार पौधे भी विभाग देगा। जिसमें नींबू प्रजाति के 4600 पौधे, लीची के 200, आम के 3472 पौधे शामिल हैं।
पांच हजार वर्ग मीटर में बनेंगे पॉलीहाउस
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग पॉलीहाउस लगाकर बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए काश्तकारों को बढ़ावा देगा। शासन से इस वर्ष विभाग को कुल पांच हजार वर्ग मीटर में पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य मिला है। पॉलीहाउस लगाने के लिए काश्तकार को 75 फीसदी अनुदान मिलेगा और 25 फीसदी धनराशि उसे वहन करनी होगी। 100 वर्ग मीटर के पॉलीहाउस की कुल लागत 121900 रुपये है। जिसमें 97500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर काश्तकारों को पॉलीहाउसों का आवंटन किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह ने बताया कि अब तक 10 काश्तकारों ने पॉलीहाउस के लिए आवेदन किए हैं।