फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 28 May 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
अल्मोड़ा। नगर निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां समय से पूरी करने और मतदाता सूची को सही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपनी मतदाता सूची का सही मिलान कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों का सही ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए अभी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दें। उन्होंने चुनाव संबंधी अनेक मामलों पर भी विचार-विमर्श किया। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ने बताया कि जिले में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में कुल 30 हजार 891 मतदाता हैं। इनमें 15 हजार 397 महिला, 15 हजार 494 पुरुष हैं। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में 23 हजार 793 मतदाता है। जिसमें 11 हजार 911 महिला, 11 हजार 882 पुरुष है। नगर पंचायत द्वाराहाट में कुल 2421 मतदाता है। जिसमें 507 महिला तथा 1214 पुरुष है। नगर पंचायत भिकियासैंण में कुल 2801 मतदाता है जिसमें 1352 महिला 1449 पुरुष है। मतदाता पुनरीक्षण का काम जारी है। जिसका अंतिम प्रकाशन 12 जून को होना है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी और उप निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस नगरकोटी, संतोष सिंह बोरा, बिमल रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



नगर निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची सही रखने के निर्देश
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed