{"_id":"5ac3bd014f1c1b051d8b4609","slug":"201522777345-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारू यूनिट में फले-फूलेगा नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगारू यूनिट में फले-फूलेगा नवजात
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दो किलो से कम वजन वाले नवजात बच्चों की देखरेख के लिए अल्मोड़ा के धौलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुमाऊं की पहली कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसीयू) खुलने जा रही है। केंद्र सरकार ने इसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
दो किलो से कम वजन वाले नवजात बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय हेल्थ मिशन ने 2017-18 में केंद्र सरकार को केएमसीयू खोलने के प्रस्ताव भेजा था। भारत सरकार ने प्रस्ताव स्वीकार कर केएमसीयू के लिए हरी झंडी दे दी है। एनएचएम ने कार्यदायी संस्था आरईएस को धौलादेवी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह बिस्तरों की केएमसीयू तैयार करने के लिए कहा है।
कंगारू मदर केयर यूनिट में कम वजन वाले नवजात बच्चों को उनकी मां के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। इस दौरान नवजात बच्चे की मां को स्तनपान की सही प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा अति कुपोषित बच्चों को भी यहां चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।