{"_id":"5a71fb7a4f1c1b4d588b5ed5","slug":"201517419386-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण गुणवता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण गुणवता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करें
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सात किमी लंबी रैलाकोट सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार समेत अन्य कार्य देखे। मार्ग पर बनने वाले दो पुलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण सामग्री की जांच करने वाली प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। डीएम ने पीएमजीएसवाई के ईई को सुरक्षा दीवारों आदि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और नाली निर्माण करने को कहा।
वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों का श्रम विभाग में दो दिन के भीतर पंजीकरण कराने और उनके बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालय में दाखिला दिलाने के निर्देश भी दिए। मजदूरों के लिए अस्थाई शौचालय और पेयजल की भी व्यवस्था करने को कहा। अधिशासी अभियंता केसी आर्या ने सड़क निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने जंगली जानवरों द्वारा खेती को पहुंचाए जा रहे नुकसान की जानकारी डीएम को दी। जिस पर उन्होंने सुरक्षा दीवार बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एई जीबी जोशी, जेई हरीश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान कुटकोली मोहन चंद्र जोशी के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे।