{"_id":"59ea2fba4f1c1bd1538b8460","slug":"201508519866-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ पूजन के साथ हुई गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर्व आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ पूजन के साथ हुई गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर्व आज
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा हुई। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने सुबह घर में बंधी गाय, बछिया को नहलाने के बाद उनकी पूजा की और गले में फूलों की माला डाली। इसके बाद चावल के आटे से उनके शरीर पर शुभ के निशान बनाए तथा उनकी पूजा कर पकवान खिलाए।
बाद में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और घर में मिष्ठान, दही, पकवान आदि का सेवन किया। वहीं भैया दूज का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों को टीका लगाने के बाद च्यूड़े (भीगे हुए धान जिन्हें ओखली में कूटने के बाद निकाला जाता है) सिर में रखती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। परिवार के बुजुर्ग इस दिन घर के छोटे सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं, जबकि भाई और परिवार के बड़े सदस्य बहनों और छोटे सदस्यों को उपहार प्रदान करते हैं। ब्यूरो