फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   2-2 nominations for president, vice president

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पदों के लिए दो-दो नामांकन

Tue, 11 Sep 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 11 Sep 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
2-2 nominations for president, vice president
छात्र महासंघ चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारियों के सामने आपत्ति दर्ज करती उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विवि छात्र परिषद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर दो-दो छात्रों ने नामांकन कराए हैं जबकि सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। सचिव और कोषाध्यक्ष पदों को छोड़कर अन्य पदों के लिए चुनाव बुधवार को एसएसजे परिसर में होगा। इस चुनाव में विवि के दोनों परिसरों के अलावा सभी डिग्री कालेजों से चुनकर आए 45 प्रतिनिधि मतदान कर सकेंगे।  
विज्ञापन


छात्र परिषद के के चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कैलाश और रोहित मेहरा, उपाध्यक्ष प्रभात पंत और मुकेश कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए कृति तिवारी और पूजा मयाल, सचिव पद पर अमित लमगड़िया, संयुक्त सचिव पद के लिए देवेश कुमार, नितीश कुमार धारियाल और कोषाध्यक्ष पद पर गणेश कुमार ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन


सचिव पद में सिर्फ अमित लमगड़िया और कोषाध्यक्ष में गणेश कुमार का ही नामांकन हुआ इसलिए इन दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। अन्य पदों के लिए 12 सितंबर को 11 से दो बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति जताई 
छात्रा उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार कृति तिवारी ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पूजा मयाल के नामांकन पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि नामांकन की समयावधि निकल जाने के बाद भी पूजा को नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करने दिया गया। उन्होंने और उनके समर्थकों ने इसे लेकर काफी देर हंगामा भी किया।


कृति तिवारी का आरोप था कि पूजा मयाल के शपथपत्र में भी कमी थी इसके बावजूद उसका नामांकन किया गया। बाद में उन्होंने इस प्रकरण को लेकर चुनाव अधिकारी को शिकायती पत्र भी दिया। हालांकि चुनाव अधिकारी ने पूजा के नामांकन में कोई कमी नहीं पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed