{"_id":"5c5dcebebdec22736514968b","slug":"191549651646-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने किया पुलिस महकमे में भारी फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने किया पुलिस महकमे में भारी फेरबदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर थानों में व्यापक फेरबदल करते हुए कई थाना, चौकी प्रभारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। एसएसआई नीरज भाकुनी को एसओजी प्रभारी जबकि जैंती की चौकी प्रभारी श्वेता नेगी को अल्मोड़ा का महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।
फेरबदल में महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीखेत, उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना सोमेश्वर, उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार पंत को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रानीखेत से कोतवाली अल्मोड़ा, चौकी प्रभारी खीड़ा के उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता का चौकी प्रभारी ताकुला, चौकी प्रभारी ताकुला संतोष तिवारी का चौकी प्रभारी खीड़ा में तबादला किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक दौलत राम वर्मा का थाना सोमेश्वर, प्रभारी एसओजी हरेंद्र चौधरी को निरीक्षक दन्या, उपनिरीक्षक थाना सोमेश्वर बिशन लाल को थानाध्यक्ष सल्ट, चौकी प्रभारी जैंती श्वेता नेगी को महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज भाकुनी को कोतवाली से एसओजी प्रभारी बनाया गया है।
थाना लमगड़ा के उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन का एसओजी अल्मोड़ा में, उपनिरीक्षक महिला थाना मोनी टम्टा का थाना चौखुटिया, प्रभारी डीसीआरबी उपनिरीक्षक रजत कसाना को चौकी प्रभारी जैंती, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक भानु प्रकाश आर्या का कोतवाली अल्मोड़ा, कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह नेगी को चौकी प्रभारी बेस, चौकी प्रभारी बेस संतोष देवरानी को थाना लमगड़ा और पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर को कोतवाली अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है।