{"_id":"5bf84534bdec2241891ecf13","slug":"191542997300-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलाघट उपडाकघर में हो अनुभवी उपडाकपाल की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलाघट उपडाकघर में हो अनुभवी उपडाकपाल की नियुक्ति
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उद्योग व्यापार मंडल गोविंदपुर ने उप डाकघर दौलाघट में अनुभवी और प्रशिक्षित उप डाकपाल की नियुक्त की मांग उठाई है। व्यापार मंडल का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी और डाक अधीक्षक को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि उप डाकघर कंप्यूटराइज्ड हो गया है, पर उपडाकपाल के अनुभवी और प्रशिक्षित नहीं होने से उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी और अर्ध सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डाकघर में लेनदेन और नए खाते खोलने आदि कार्यों पर असर पड़ रहा है। डाकघर में दौलाघट, गोविंदपुर, रमड़ा, गोलछीना, बैसखेत आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों के खाते हैं। मांग करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश तिवारी, दिनेश बोरा, प्रकाश कांडपाल गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र आदि शामिल हैं। ब्यूरो