{"_id":"5bc771ecbdec2269475347b8","slug":"191539797484-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की पूजा अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की पूजा अर्चना की
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा महोत्सवों में अष्टमी को अष्टांग योग की अधिष्ठात्री महागौरी की पूजा अर्चना की गई। देवी के इस रूप की पूजा विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करती है। अष्टमी को प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, उल्का देवी मंदिर, चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर समेत देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने अपने घरों में कन्याओं को भोज कराकर व्रत खोले।
नगर के लक्ष्मेश्वर, रोडवेज वर्कशॅाप, वाल्मीकि बस्ती, धारानौला, चौघानपाटा, डोबानौला, ढूंगाधारा, राजपुरा, लाला बाजार, खत्याड़ी, गंगोला मोहल्ला आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा महोत्सवों में भजन-कीर्तनों से वातावरण भक्तिमय रहा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी को नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, उल्का देवी मंदिर समेत आसपास के देवी मंदिरों के अलावा चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इधर रामलीला मैदान ढूंगाधारा में आयोजित दुर्गा महोत्सव में भजन कीर्तन हुए।
मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कुंदन बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लता बोरा, संयोजक कमल कुमार बिष्ट, अध्यक्ष हेमा चम्याल आदि मौजूद थे। इधर नवमी पर बिष्ट गैराड गोलू मंदिर में 18 अक्तूबर को भंडारा होगा। मंदिर के व्यवस्थापक बीएस भोज ने बताया कि कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।