{"_id":"5bbf8e8bbdec224fce00f75c","slug":"191539280523-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दी विधायक, जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दी विधायक, जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने आरोप लगाया कि माननीयों के दबाव में जिला प्रशासन और जिलाधिकारी ने 20 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे अल्मोड़ा महोत्सव को भाजपा महोत्सव बनाकर रख दिया है। जिला प्रशासन द्वारा नौ और 22 सितंबर को बुलाई गई बैठक की जानकारी भाजपा के अलावा किसी अन्य राजनीतिक संगठन को नहीं दी गई थी और न ही अन्य संगठनों को बैठक में बुलाया गया।
उन्होंने कहा कि बैठक में महोत्सव से संबंधित समितियों और लोक कलाकारों की टीमों में पूरा बदलाव कर समिति और लोक कलाकारों में भाजपाइयों को शामिल कर दिया गया। इसके बाद बंद कमरे में स्थानीय भाजपा विधायक के दबाव में समितियों और लोक कलाकारों की टीमों में पूरा बदलाव कर समिति और लोक कलाकारों में सारे भाजपाइयों को रख दिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव की समिति में बदलाव कर सभी संगठन के लोगों, लोक कलाकारों को इसमें स्थान नहीं दिया गया तो कांग्रेस महोत्सव का विरोध करेगी। उन्होंने स्थानीय विधायक जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।