फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाए

कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाए

Sun, 26 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाए
जैंती (अल्मोड़ा)। भाजपा कार्यकर्ताओं की जैंती में हुई बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में निरंतर विकास हो रहा है। कार्यकर्ता अगले साल 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। विपक्ष के नेता विदेश जाकर भी भारत की छवि खराब करने में लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाकर आम गरीब को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उसका जीवन यापन आसान किया है। सरकार बीपीएल परिवार के व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक के उपचार की मुफ्त सुविधा दे रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॅालरेंस पर काम कर रही है। सरकार विकास के मामले में जनता के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी ही आगामी चुनाव में उसे ले डुबेगी।
विज्ञापन


जागेश्वर विधासनभा प्रभारी श्याम नारायण पांडे ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी ने और संचालन कुंदन सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर प्रकाश जोशी, भैरव शर्मा, त्रिलोक रावत, हरीश बोरा, धना धौनी, बची सेिंह बिष्ट, माधव सिंह नेगी, माधव शर्मा, मोहन सिंह, दीवान सिंह नेगी, कुंवर सिंह, गंगा भट्ट, दिनेश सिंह, हीरा देवी, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed