{"_id":"5b7c4a7b42c7924631101f4f","slug":"191534872187-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 24 को कौशल भर्ती मेला होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 24 को कौशल भर्ती मेला होगा
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय पांडेखोला की ओर से आटोमोबाईल कंपनी अशोक लीलैंड में सैद्धांतिक शिक्षा के साथ कार्य प्रशिक्षण देने के लिए बेरोजगार युवकों के लिए 24 अगस्त को सुबह दस बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में कौशल भर्ती मेला आयोजित होगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने बताया कि सैद्वांतिक प्रशिक्षण उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय पांडेखोला और व्यवहारिक प्रशिक्षण अशोक लीलैंड प्लांट सिडकुल पंतनगर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए दस हजार प्रति सेमेस्टर लिया जाएगा। जिसे प्रत्येक सेमेस्टर उत्तीर्ण करने के बाद नियमानुसार आठ हजार शुल्क वापस किया जाएगा। ट्रेनिंग के साथ-साथ स्थायी फंड के रूप में प्रथम वर्ष 8300 रुपये, दूसरे साल 10,300 रुपये और तृतीय वर्ष 12,300 रुपये प्रतिमाह देय होगा।
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पहले साल में डिप्लोमा, द्वितीय वर्ष में एडवांस डिप्लोमा, तृतीय वर्ष में व्यवसायिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। कार्य प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को मुफ्त यातायात, कैंटीन सुविधा, ड्रेस, स्वास्थ्य, बीमा आदि अनुमन्य है। भर्ती मेले के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के मध्य और शैक्षिक योग्यता इंटर या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड और फोटो के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचे। पहले यह भर्ती मेला 17 अगस्त को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। ब्यूरो