{"_id":"5b7b082242c792464b1c4a87","slug":"191534789666-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव अधर में
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर को स्वच्छ बनने की पालिका की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। पालिका परिषद द्वारा शहर में पंद्रह स्थानों पर अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने के लिए हुडको को भेजे गए 1.04 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है। उसने दोबारा संशोधित प्रस्ताव भेजने को कहा है। जिससे पालिका की शहर को स्वच्छ बनाने की योजना आगे नहीं बढ़ पाई है।
पालिका परिषद द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले में कूड़ेदान बना रखे हैं। अनेक लोग कूड़ेदानों के बाहर तक कूड़ा डाल देते हैं। इन कूड़ेदानों से लावारिस जानवर घुसकर कूड़ा सड़क और रास्तों में फैला देते हैं। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पालिका परिषद ने पिछले साल सड़क से लगे 15 स्थानों पर अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। पालिका और लोनिवि के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर इसके लिए स्थान भी चयनित कर लिए हैं।
अंडर ग्राउंड कूड़ेदान लगाने के लिए पालिका परिषद ने गत वर्ष 1.04 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर हुडको दिल्ली को भेजा था। इसके तहत शहर में 15 स्थानों पर कूड़ेदान बनाने के अलावा एक क्रेन और एक टिप्पर ट्रक भी खरीदा जाना है, पर अब तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है। पालिका के अधिशासी अभियंता श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि हुडको ने संशोधित प्रस्ताव भेजने को कहा है। जिसमें छोटे अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने को लेकर पुन: आंगणन तैयार किया जा रहा है। धनराशि आवंटित होने के बाद अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इन स्थानों पर प्रस्तावित हैं अंडर ग्राउंड कूड़ेदान
जिला पुस्तकालय के समीप, स्टेडियम के निकट, एलआर साह बिल्डिंग के निकट, पर्यटक कार्यालय, आकाशवाणी, आफीसर्स कालोनी, भ्यारखोला, धारानौला, कलक्ट्रेट की सीढिय़ों के नीचे, जीजीआईसी तिराहे, एडम्स के समीप, लक्ष्मेश्वर तिराहे, पांडेखोला पेट्रोल पंप, एनटीडी पार्क, आवास विकास कालोनी।
ट्रचिंग ग्राउंड को वन भूमि की स्वीकृति का इंतजार
अल्मोड़ा। पालिका परिषद ने कूड़ा निस्तारण के लिए फलसीमा के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने को भूमि चयनित की है। इस भूमि को वनभूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। वहीं पालिका ने एनबीपी का छह लाख 91 हजार 300 रुपये वन विभाग के पास जमा कर दिया गया है, लेकिन वन भूमि की विधिवत स्वीकृति अब तक नहीं मिली है। इस कारण ट्रंचिंग ग्राउड भी अस्तित्व में नहीं आ सका है।