{"_id":"5b48f6f84f1c1b39748b4723","slug":"191531508472-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण के लिए ईई, एई, जेई सहित चार अभियंताओं पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण के लिए ईई, एई, जेई सहित चार अभियंताओं पर गिरी गाज
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तहसील लमगड़ा के राजकीय इंटर कालेज कनरा के कक्षों की गुणवत्ता निम्न श्रेणी की पाए जाने पर इस मामले की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें विद्यालय के कक्षों का आंतरिक प्लास्टर करीब 40 प्रतिशत क्षतिग्रस्त पाया गया। इसके लिए तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता उत्तरदायी पाए गए।
चारों अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। क्षतिग्रस्त कार्य के मरम्मत में व्यय होने वाली धनराशि चारों अधिकारियों से वसूल की जाएगी।
डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर भनोली के उपजिलाधिकारी ने आठ सितंबर 2017 को तहसील लमगड़ा के राजकीय इंटर कालेज कनरा का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में वर्ष 2011-12 में ग्रामीण निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा बनाए गए विद्यालय भवन की स्थिति काफी खराब मिली। विद्यालय के कक्षों में कई स्थानों पर फर्श टूटा हुआ था तथा दीवारों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे। गुणवत्ता निम्न श्रेणी की प्रतीत होने के कारण जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या में पाया गया कि उक्त विद्यालय के कक्षों का आंतरिक प्लास्टर करीब 40 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो गया है तथा भवन में प्रयुक्त रेता प्रविशिष्टयों के अनुरूप न होना तथा कार्य के दौरान नियत समय पर नहीं करना प्रतीक हुआ है। जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हुई है।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए तत्कालीन अधिशासी अभियंता पीएस बृजवाल, सहायक अभियंता हितेश पाल, अपर सहायक अभियंता ग्राउंड फ्लोर डीसी पांडे, अपर सहायक अभियंता फिनिशिंग ओपी भट्ट उत्तरदायी पाए गए हैं। चारों अधिकारियों को एक विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने इस प्रविष्टि को चारों की व्यक्तिगत पत्रावली में रक्षित करने के निर्देश दिए हैं। उक्त क्षतिग्रस्त कार्य के मरम्मत में जितनी धनराशि का व्यय आएगा वह उक्त उत्तरदायी अधिकारियों से वसूल किया जाएगा।