{"_id":"5b1976244f1c1bf26e8b6b99","slug":"191528395300-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय पॉलीटेक्निक मल्ला सालम में दस साल बाद भी नए ट्रेड नहीं खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय पॉलीटेक्निक मल्ला सालम में दस साल बाद भी नए ट्रेड नहीं खुले
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सरकार एक तरफ तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कहती है, लेकिन जिले में तकनीकी शिक्षा के बुरे हाल हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक मल्ला सालम को खुले दस साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब तक इस संस्थान में सिर्फ एक ही ट्रेड चल रहा है। नए ट्रेड नहीं खुलने से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। व्याख्याताओं के पांच और कर्मशाला अनुदेशक के दो पद भी खाली हैं।
पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2008 में राजकीय पॉलीटेक्निक मल्ला सालम स्वीकृत हुआ था। स्वीकृति के बाद एक साल तक इस पॉलीटेक्निक को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में ही संचालित किया गया। 2009 से राजकीय पॉलीटेक्निक मल्ला सालम लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत कनरा में किराये के भवन में संचालित हो रहा है। किराये के भवनों में प्रशिक्षणार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं है। स्थापना समय से ही इस पॉलीटेक्निक में सिर्फ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित हो रहा है। व्याख्याताओं के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन सभी खाली हैं। हालांकि व्यवस्था के तहत तीन पदों पर संविदा व्याख्याता रखे गए हैं। कर्मशाला अनुदेशक के स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष दो पद खाली हैं।
पिछले दस सालों से पॉलीटेक्निक मल्ला सालम में एक भी नया ट्रेड नहीं खुल सका। सरकारों ने जगह-जगह पॉलीटेक्निक तो खोल दिए लेकिन उनमें न तो पर्याप्त ट्रेड हैं और न ही स्टाफ है। ऐसे में सरकार की तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कितनी सच है पॉलीटेक्निक मल्ला सालम की स्थिति से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।