{"_id":"5bef0b52bdec2269407f0598","slug":"181542392658-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरशैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों में होगा नई ऊर्जा का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरशैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों में होगा नई ऊर्जा का विकास
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से जीबी पंत राजकीय इंटर कालेज खूंट में डॉ. शंकर लाल साह स्मृति में पांच दिवसीय बाल विज्ञान मेला शुरू हो गया है। मेले का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य अरविंद बिष्ट ने ग्रामीण अंचलों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मेले को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गैर शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों में नई ऊर्जा का विकास होता है।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह भोज ने डॉ. शंकर लाल साह के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। कार्यशाला संयोजक बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने प्रार्थना सत्र में बच्चों को टोपी लाल की कहानी सुनाई। कार्यशाला का शुभारंभ जनकवि गिरीश तिवारी (गिरदा) के कुमाऊंनी जन गीत गाकर हुआ।
नाम लिखो प्रतियोगिता में एक मिनट में विशाल बिष्ट ने 48 बार अपना नाम लिखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में अमित प्रथम रहे। कार्यशाला में बच्चों के अध्यक्ष मंडल में करन मनराल, बबीता पांडे, हिमानी मनराल शामिल थे। बच्चों को कविता लेखन की बारीकियां सिखाई गई। समूह में बच्चों ने फूल, तितली, विद्यालय, कंप्यूटर, नानी, बंदर आदि पर कविता तैयार की। इस अवसर पर शिक्षक माधो सिंह बिष्ट, अर्चना पांडे, शोभा नगरकोटी, भगवती पपनै, चारु चंद्र जोशी, हिमानी पंत ने विचार रखे। संयोजक उदय किरौला ने बताया कि बच्चों द्वारा मेले के दौरान हस्तलिखित पुस्तक तैयार की जाएगी। कार्यशाला का समापन 20 नवंबर को होगा।