{"_id":"5bba3e04867a55682107e469","slug":"181538932228-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभा गोस्वामी बनी बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभा गोस्वामी बनी बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। मोनाल मिस उत्तराखंड प्रभा गोस्वामी को जिले में प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है। इधर प्रभा ने इसके लिए जिला प्रशासन खासकर जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे धरातल पर उतारने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उनका कहना है कि वह महिलाओं के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही स्कूलों का दौरा कर बालिकाओं की समस्याओं को नजदीक से जानेंगी और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगी।
उनका कहना है कि पहाड़ों में महिलाओं की स्थिति ज्यादा खराब है इस लिहाज से वे इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की दशा सुधारने के लिए रात-दिन काम करेंगी। प्रभा को जिले में चौखुटिया, रानीखेत शहर, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण, सल्ट व स्याल्दे ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वे संबंधित ब्लॉकों में प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को धरातल पर उतारने के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारेलोगों को अवगत कराएंगी। इधर कफल्टा (जौरासी) की मूल निवासी प्रभा को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का एजहार किया है।