{"_id":"5b7b081d42c792465a6a4a88","slug":"181534789661-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी पंचायत का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी पंचायत का वेतन रोका
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनता दरबार में मौजूद नहीं रहने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य शिक्षाधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी अधिकारी जनता दरबार में अनुपस्थित हो रहे हैं। भविष्य में ऐसे अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जनता दरबार में इस दौरान 15 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि सल्ट, भिकियासैंण और द्वाराहाट की समस्याएं डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनीं। उन्होंने एक अध्यापिका के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर जिला शिक्षाधिकारी को दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समाधान पोर्टल के अनुसार करने और लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों के संबद्धीकरण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश देते हुए प्राथमिक विद्यालय दिलकोट में अध्यापिका दीपाली पांडे के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए जिला शिक्षाधिकारी को पूरी रिपोर्ट देने को कहा। जनता दरबार में विकासखंड हवालबाग के ज्योसाड़ा में पानी की समस्या पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को और सुनोलीगाड़ में बिजली की शिकायत पर अधिशासी अभियंता को शिकायतकर्ता की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ मयूर दीक्षित, एसडीएम विवेक रॉय, सीएमओ डा. विनीता साह, प्रशासनिक अधिकारी दीप भट्ट समेत विभागों के अधिकारी मौजूद थेे।
होम स्टे की रिपोर्ट दें
अल्मोड़ा। कटारमल सूर्य मंदिर में अवस्थापना विभाग के लिए किए जाने वाले कार्य के लिए पूर्व में दिए गए निर्देश का पालन नहीं होने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नाराजगी जताते हुए कार्य योजना जल्द प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को होम स्टे, वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना का जिले में पर्यटक कितना लाभ उठा रहे हैं और होम स्टे कहां-कहां पर किया जा रहा है इसकी विस्तृत रिपोर्ट देने को भी कहा।