{"_id":"5b0aee2c4f1c1bb36e8b4dab","slug":"181527442988-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने जारी की कर्मचारियों की पदोन्नति सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने जारी की कर्मचारियों की पदोन्नति सूची
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शासन ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के 262 पदों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के 19 पदों पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है। जिसके बाद एजूकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का सीईओ कार्यालय प्रांगण में पिछले नौ दिन से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त करवाया।
पदोन्नति देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी आंदोलन चलाए हुए थे। गत दिवस शासन ने पदोन्नति सूची जारी कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग द्वारा काउंसलिंग नहीं कराए जाने के कारण सदस्यों को दूरस्थ स्थानों पर भेज दिया गया है।
जिस पर संगठन ने रोष जताया है। रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इस संबंध में कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। चौहान ने धरना स्थल से ही शिक्षा निदेशक आरके कुंवर से फोन पर वार्ता की। जिसके बाद शिक्षा निदेशक ने कर्मचारी संगठन को 31 मई को शिक्षा निदेशालय में वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। इसके बाद चौहान ने जूस पिलाकर कर्मचारियों का क्रमिक अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा और मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा है कि यदि विभाग ने पदोन्नति संशोधित नहीं की तो पुन: संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर राम सिंह, राजेश कुमार डालाकोटी, बलवीर भाकुनी, नरेंद्र सिंह नेगी, दीपिका मिश्रा, अर्जुन सिंह नेगी, जगदीश सिंह, गंगा सिंह बगडवाल, योगेश तिवारी, दिनेश चंद्र सनवाल, हेमंत जोशी, मोहित पांडे, कमल बिष्ट, जमन सिंह चिलवाल, गौरव बिष्ट, सुरेंद्र कमला नेगी, प्रेमा जोशी, पंकज जोशी, गोविंद सिंह रावत, योगेंद्र बिष्ट, सुमित कनवाल, गोविंद मेहता, बलवंत तड़ागी, संजय बिष्ट, हंसा दत्त कर्नाटक, पुष्पा कांडपाल, सोनू आर्या, निर्मला आदि उपस्थित थीं।