{"_id":"5aff124d4f1c1b195e8b5656","slug":"181526665805-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोबा गांव के जंगल में लगी आग, फायर कर्मियों ने गांव के घरों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोबा गांव के जंगल में लगी आग, फायर कर्मियों ने गांव के घरों को बचाया
Updated Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शीतलाखेत के पास शुक्रवार सुबह डोबा गांव के जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर एसएसपी पी रेणुका देवी ने अग्निशमन दल को मौके पर भेजा। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि फायर कर्मचारियों को आग बुझाने में तीन घंटे का समय लग गया। इस दौरान फायर कर्मचारियों को पानी की कमी से भी जूझना पड़ा।
अग्निशमन दल को सुबह करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंशबहादुर यादव अल्मोड़ा और रानीखेत के 13 कर्मचारियों की संयुक्त टीम के साथ डोबा गांव पहुंचे। इस दौरान डोबा के जंगल में लगी आग काफी फैल चुकी थी और गांव की ओर बढ़ रही थी। रेसक्यू के दौरान फायर कर्मचारियों को पानी की कमी से भी जूझना पड़ा। कर्मचारियों ने गांव के आसपास जलस्रोतों से पानी भरकर जंगलों की आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर कर्मचारियों की टीम में गिरीश सिंह बिष्ट, मक्खन सिंह, महेश सिंह आदि थे।