{"_id":"5a71fb744f1c1ba32a8b4d95","slug":"181517419380-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध से प्रभावित लोगों के विस्थापन को बन रही ठोस नीति: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध से प्रभावित लोगों के विस्थापन को बन रही ठोस नीति: टम्टा
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए इस क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करनी होगी। गुरुड़ाबाज में विभिन्न विभागों की केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग से जुड़े अधिकारियों को काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध बनने से इस क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर ठोस नीति तय की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए मनरेगा के अंतर्गत चहारदीवारी बनाने के काम को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही किसानों को अदरक, फूलों की खेती, बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को अधूरी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं जिले में संचालित की जा रही हैं उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वन संरक्षण अधिनियम के कारण लटके मामलों का निस्तारण वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यालयों में पठन-पाठन पर ध्यान दें।
विज्ञापन
उन्होंने समाज कल्याण विभाग को लाभार्थियों के खाते में पेंशन समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया ने कहा कि टम्टा ने जो निर्देश दिए हैं उन पर अमल किया जाएगा। समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, सुभाष पांडे, खंड विकास अधिकारी जगदीश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।