{"_id":"5a58ef194f1c1baf3f8b46f8","slug":"181515777817-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के डीएल होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के डीएल होंगे निरस्त
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के अलावा तेज रफ्तार, ओवर लोडिंग और बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने वाले चालकों का डीएल निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान थानावार समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित, घटित अपराधों के अलावा वांछित अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा। एटीएम के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी पर तत्काल बैंकों से संपर्क कर सूचनाओं को साइबर सेल में भेजने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना वाले क्षेत्रों का चयन कर सड़क पर बोर्ड लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, मानक से अधिक सवारी बैठाने, बगैर लाइसेंस के और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान एसएसपी ने दिसंबर में अच्छा कार्य करने वाले चौखुटिया में कार्यरत आरक्षी राजेेंद्र कुमार को माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के तौर पर पुरस्कृत किया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक आरएस टोलिया, कमल राम आर्य, वंश बहादुर यादव, रवींद्र कुमार, कमल सिंह पवार, एससी जोशी, धर्मवीर सिंह, हरेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, संजय गर्ब्याल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गंगा राम, रमेश बोरा, जय प्रकाश, भूपाल राम, टीपी पांडे, श्याम सिंह, हरीश चंद्र पंत, शंकर जोशी आदि अधिकारी समेत सभी चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद थे।