फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सत्रह साल में 104 प्राथमिक और छह जूनियर हाईस्कूल हुए बंद

सत्रह साल में 104 प्राथमिक और छह जूनियर हाईस्कूल हुए बंद

Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
सत्रह साल में 104 प्राथमिक और छह जूनियर हाईस्कूल हुए बंद
अल्मोड़ा। राज्य बनने के बाद छात्र संख्या दस से कम होने पर जिले में अब तक 104 प्राथमिक और छह जूनियर हाइस्कूल बंद हो गए हैं। जिससे इन विद्यालयों के भवन निष्प्रयोज्य हो गए हैं। शासन ने लाखों रुपये से बने इन भवनों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग अब इन स्कूल भवनों को ग्राम पंचायतों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। भवनों को सौंपने के लिए शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत के मध्य करार होगा। यह भी शर्त होगी कि यदि भविष्य में विभाग को इन भवनों की जरूरत होगी तो ग्राम पंचायत उन्हें वापस करेगी।
विज्ञापन


सरकारी शिक्षा व्यवस्था से अभिभावकों का मोहभंग हो रहा है। प्रदेश में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाइस्कूलों में छात्र संख्या घटते जा रही है। दस अथवा इससे कम छात्र संख्या होने पर राज्य बनने के बाद पिछले सत्रह सालों में जिले में 104 प्राथमिक और छह जूनियर हाइस्कूल बंद हो गए हैं। अकेले 2016-17 शिक्षा सत्र में जिले में 21 स्कूल बंद हुए हैं। शासन के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों को निकट के दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया है। जिस कारण इन विद्यालयों के भवन और परिसर की भूमि खाली पड़ी है। सरकार अब ऐसे विद्यालय भवनों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करेगी, ताकि विद्यालय भवनों का संरक्षण हो सके।
विज्ञापन


शासन के सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने इस संबंध में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्कूल भवन और भूमि के रखरखाव की इस शर्त के साथ ग्राम पंचायत को अनुमति दी जाएगी कि यदि भविष्य में विद्यालय भवन और भूमि की आवश्यकता शिक्षा विभाग को पड़ेगी तो संबंधित पंचायत पुन: भवन और भूमि शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराएगी। साथ ही विद्यालय भवन हस्तगत कराए जाने की सूचना संबंधित जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को भी देनी होगी। बंद होने वाले विद्यालय के अभिलेख, उपकरण और फर्नीचर आदि सामग्री समायोजित विद्यालय को हस्तांतरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed