{"_id":"5a3bef204f1c1bce6d8b553a","slug":"181513877280-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाद गांव की सफाई का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाद गांव की सफाई का मोर्चा
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण समूह की महिला सदस्यों ने सेराघाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विकासखंड भैंसियाछाना के तिलागाड़ गांव की महिलाओं ने गांव के आस-पास उगी गाजर घास को नष्ट किया। साथ ही लोगों से इस अभियान में जुड़ने के साथ ही घरों की सफाई और कूड़े के निस्तारण का भी आह्वान किया।
महिलाओं ने गांव के रास्तों को साफ किया और आस-पास उगी झाड़ियों का कटान, गाजर घास को नष्ट कर कूड़े का निस्तारण किया। स्थानीय युवा गोविंद मेहता ने बताया कि गाजर घास धीरे-धीरे सड़कों के किनारे, बंजर भूमि और उपजाऊ जमीन को भी गिरफ्त में लेती जा रही है। इसे नष्ट करने के लिए क्षेत्र में महिला समूहों के साथ एक अभियान चलाया गया है।
महिलाओं ने गांव के अलावा विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के आस पास भी सफाई की। अभियान में महिला संगठन की अध्यक्ष कमला मेहता, रधुली देवी, पार्वती देवी, गीता मेहता, मोहनी देवी, जानकी देवी, राधा मेहता, सुनीता मेहता, मधुली देवी, तुलसी देवी, धनुली देवी, सुनीता मेहता, पुष्पा देवी, कमला देवी, सरस्वती देवी, हेमा, पूजा, गोविंद सिंह, बहादुर सिंह, नारायण सिंह, नीरज आदि ने भागीदारी की।