{"_id":"5a203ce24f1c1b7a548c0429","slug":"181512062178-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरिल्लों की प्रजातंत्र बचाओ यात्रा आज से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरिल्लों की प्रजातंत्र बचाओ यात्रा आज से शुरू होगी
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के बैनर तले गुरिल्लों का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना 2949वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई बैठक में बताया गया कि कल एक दिसंबर से प्रथम चरण में छह दिवसीय प्रजातंत्र बचाओ यात्रा चौघानपाटा से शुरू होगी।
वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से आंदोलित गुरिल्लों की मांगों को अनसुना करने, दिल्ली और देहरादून में आंदोलनकारियों पर बिना कारण लाठाचार्ज, मुकदमे दर्ज करने, धरना स्थलों को बार-बार बदले जाने के विरोध में प्रजातंत्र बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। एक दिसंबर से शुरू होने वाली यात्रा गैरसैंण, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी होते हुए छह दिसंबर को देहरादून धरना स्थल पर पहुंच कर संपन्न होगी।
राज्य के अन्य क्षेत्रों में शीघ्र ही दूसरे चरण में यात्रा की जाएगी। जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाकर यात्रा की तिथि घोषित की जाएगी। धरने पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, खड़क सिंह पिलख्वाल, मदन सिंह, बसंत लाल, जगदीश सिंह, राजेश तिवारी, आनंदी मेहरा, पुष्पा नयाल, दीपा परगाई, भानु पंत आदि बैठे।