फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ईको सेंसटिव जोन के विरोध में फिर ग्रामीण लामबंद

ईको सेंसटिव जोन के विरोध में फिर ग्रामीण लामबंद

Wed, 22 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
ईको सेंसटिव जोन के विरोध में फिर ग्रामीण लामबंद
अल्मोड़ा। बिनसर वन्य जीव विहार के सीमावर्ती गांवों को ईको सेंसटिव जोन में शामिल करने का एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। चार साल पहले भी इस मामले को लेेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ था और बाद में वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ कई दौर की बैठकें कर ईको सेंसटिव जोन को लेेकर उनकी समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बिनसर वन्य जीव विहार की भौगोलिक एवं वैधानिक स्थिति अन्य वन्य जीव विहारों से बिल्कुल अलग है और इस अभ्यारण्य की स्थापना के पूर्व से ही स्थानीय जनता बिनसर अभ्यारण्य को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा से करीब 18 किमी की दूरी पर स्थित बिनसर वन्य जीव विहार की स्थापना 1988 में हुई थी, लेकिन स्थापना के समय से ही इसका विरोध हुआ था। तब समाजसेवी सोबन सिंह जीना ने अभ्यारण्य का सड़क से लेकर न्यायालय तक विरोध किया था। स्थापना के समय अभ्यारण्य का क्षेत्रफल 45.59 वर्ग किमी था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 47.07 कर दिया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड संसाधन पंचायत के संयोजक ईश्वर जोशी का कहना है कि वन विभाग ने क्षेत्रफल गैर कानूनी रूप से बढ़ाया है, जबकि नियमानुसार वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 26 (3) के तहत बिना विधानसभा में संकल्प पारित किए किसी भी संरक्षित क्षेत्र की सीमा के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सीमा विस्तार हेतु जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। बिनसर अभ्यारण्य से लगे गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा बिनसर अभ्यारण्य की सीमा से लगे घनी आबादी क्षेत्र को ईको सेंसटिव जोन घोषित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव द्वारा ग्रामीणों से सहमति ले ली जाने की झूठी खबरें भी फैलाई जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed