फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शंकर, शालिनी को राज्य विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान

शंकर, शालिनी को राज्य विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान

Tue, 21 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शंकर, शालिनी को राज्य विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान
अल्मोड़ा। भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में 15 से 18 नवंबर तक हुई राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर राजकीय इंटर कालेज गोविंदपुर अल्मोड़ा के छात्र-छात्रा लौट आए हैं। प्रदर्शनी में दो छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मदनमोहन वर्मा ने बताया कि शंकर भंडारी केअपशिष्ट प्रबंधन और जलाशय संरक्षण, शालिनी तिवारी के गणितीय प्रतिरूपण ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने दोनों छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मार्गदर्शक शिक्षक मनोज कुमार जोशी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्या भाकुनी, एलएम पांडे, मनोज कुमार जोशी, सुंदर लाल आर्य, सरोजनी नब्याल, शालिनी तिवारी, दिलशाद कुरैशी मौजूद थे। संचालन सुंदर लाल आर्य और जीसी पांडे ने किया। इधर हरीश तिवारी, सुंदर भंडारी, पूर्व ंप्रधानाचार्य प्रताप सिंह होलरिया, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, मुख्य शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव, खंड शिक्षाधिकारी प्रकाश जंगपांगी, सुरेश चंद्र आर्य ने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed