{"_id":"5c8d3374bdec221423553acb","slug":"171552757620-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा नहीं करने पर 24 विभागों को पुन: नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा नहीं करने पर 24 विभागों को पुन: नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बिजली विभाग का बिल की वसूली के लिए अभियान जारी है। 6.40 करोड के सापेक्ष पिछले पंद्रह दिनों ने विभाग ने 80 लाख रुपये बिजली बिल की वसूली की है। वहीं अब तक 54 निजी कनेक्शन काटे गए हैं। बिल का बकाया जमा नहीं करने पर विभाग ने दो दर्जन सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए हैं। इसके बावजूद बकाया जमा नहीं करने पर बिजली विभाग जिलाधिकारी से अनुमति लेकर सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा।
विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा डिवीजन के अंतर्गत सरकारी और निजी उपभोक्ताओं पर 6.40 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा था। जिसमें से पिछले पंद्रह दिनों में विभाग 80 लाख रुपये की राजस्व वसूली कर चुका है। साथ ही बकाया जमा नहीं करने पर 54 निजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुका है। जिनमें गत दो दिनों में काटे गए 21 कनेक्शन भी शामिल हैं।
विभाग के अधिशासी अभियंता दीन दयाल सिंह पांगती ने बताया कि पालिका, शिक्षा विभाग, लोनिवि के कुछ खंडों, स्वास्थ्य समेत 24 विभागों को बकाया जमा करने के लिए पुन: नोटिस जारी कर दिए गए हैं। यदि जल्द इन विभागों ने बकाया जमा नहीं किया तो चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिलाधिकारी से अनुमति लेकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।