फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बगैर टैक्स के सड़कों में दौड़ रहे कई कमर्शियल वाहन

बगैर टैक्स के सड़कों में दौड़ रहे कई कमर्शियल वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बगैर टैक्स के सड़कों में दौड़ रहे कई कमर्शियल वाहन
अल्मोड़ा। जिले में पांच हजार से अधिक कामर्शियल वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन इनमें से सौ से अधिक वाहन चालकों ने पिछले तीन चार साल से टैक्स जमा नहीं किया है। जो अब तक लाखों में पहुंच गया है। संभागीय परिवहन विभाग ने रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों की आरसी काटने की तैयारी कर ली है। इससे पहले वाहन स्वामियों को नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 5830 कामर्शियल वाहन हैं। इनमें से करीब 125 वाहन स्वामियों ने लंबे समय से रोड टैक्स जमा नहीं किया है। संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन स्वामियों को चिन्हित करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत आरसी काटने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


मालूम हो कामर्शियल वाहन के लिए प्रत्येक तीन माह में रोड टैक्स जमा करना अनिवार्य होता है। जिसमें छोटे टैक्सी वाहनों को दो हजार, मैक्सी के लिए 2600 से तीन हजार और बड़े वाहनों को चार हजार रुपये का टैक्स देना होता है। तीन-चार साल से यह टैक्स लाखों में पहुंच गया है। इधर संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार जोशी ने बताया कि लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले कामर्शियल वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed