{"_id":"5c5c68fbbdec22736b5ea25e","slug":"171549560059-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद बेस अस्पताल के लिए नई सिटी स्कैन मशीन खरीदने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद बेस अस्पताल के लिए नई सिटी स्कैन मशीन खरीदने का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा के बेस अस्पताल के लिए नई सीटी स्कैन मशीन खरीदने के आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशालय स्तर से सीटी स्कैन मशीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही संबंधित कंपनी नई मशीन स्थापित कर देगी।
बता दें कि अल्मोड़ा और आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए बेस अस्पताल में करीब 11 साल पहले लगाई गई सीटी स्कैन मशीन 2016 से खराब है। यह मुद्दा पिछले विधानसभा चुनाव में भी जोरशोर से उठा था। सभी जनप्रतिनिधियों ने खराब मशीन को जल्द दुरुस्त करने के दावे किए थे।
सत्ता संभालने के बाद मई 2017 में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई सीटी स्कैन मशीन खरीदने की घोषणा की थी, लेकिन लंबे समय बाद भी नई मशीन खरीदने के लिए पैसा मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद बीते दिनों विभाग ने पुरानी मशीन को ही दुरुस्त करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया था।
विज्ञापन
बाद में बताया गया कि पुरानी मशीन अब चलन से बाहर हो चुकी है। इधर बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया है कि निदेशालय स्तर पर अब नई सीटी स्कैन मशीन खरीदने के लिए पैसा मंजूर होने के बाद संबंधित कंपनी को खरीद के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर नई मशीन स्थापित हो जाएगी।