{"_id":"5bd34da5bdec2269952dbd0c","slug":"171540574629-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल क्लीनिक वैन से किसानों को कृषि उपकरण, बीज वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल क्लीनिक वैन से किसानों को कृषि उपकरण, बीज वितरित किए
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। कृषि विभाग की मोबाइल एग्री क्लीनिक वैन ने सल्ट विकासखंड के मानिला, क्वैरला, सदर बाजार में काश्तकारों को विभिन्न प्रकार के बीज और कृषि उपकरण वितरित किए। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों और उनसे बचाव के तरीके बताए।
सहायक कृषि अधिकारी नीरज कुमार आर्या ने बताया कि मोबाइल एग्री क्लीनिक वैन से किसानों को न्यूनतम मूल्य में कृषि बीज और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अच्छे बीजों का उपयोग कर फसल पैदावार में वृद्धि कर सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पशुपालन विभाग के डॉ. भरत सिंह ने पशुओं में होने रोगों के लक्षण तथा इसके बचाव की जानकारी दी।
उन्होंने पशुपालकों को मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। इस मौके पर एडीओ मोहन सिंह बोरा, प्रधान महिपाल असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह रावत, एलएस रौतेला, गणेश आर्या, शरीफ हुसैन, नंदन सिंह, हेम चंद्र नैलवाल, पुष्कर सिंह, गिरीश चंद्र, दीपक भंडारी, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।