{"_id":"5bba46e7867a5568161d32c6","slug":"171538934503-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहरी बाजार पुतला कमेटी के कुंभकर्ण ने जीता 51 हजार का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहरी बाजार पुतला कमेटी के कुंभकर्ण ने जीता 51 हजार का पुरस्कार
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव समिति की ओर से नगर पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में गत वर्ष के दशहरा महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ पुतला कमेटियों को पुरस्कार वितरित किए गए। जौहरी बाजार के कुंभकर्ण पुतला कमेटी को प्रथम, राजपुरा के कुंड पुतला कमेटी को द्वितीय, नंदादेवी के अहिरावण को तृतीय घोषित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे पुतला कमेटियों को क्रमश: 51 हजार, 35 हजार, 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
लोहे के शेर पुतला कमेटी के अक्षय कुमार और चौक बाजार के कालकासुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा अनुशासन में रहने पर जौहरी बाजार के मायांतक और थाना बाजार के नौरांतक पुतला कमेटियों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल ने कहा कि पुतला कमेटियां इस साल भी आकर्षक पुतला बनाएं ताकि अल्मोड़ा का दशहरा देश में भी अपनी पहचान बना सके। विशिष्ट अतिथि समिति के संरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार पूर्व सभासद प्रकाश पांडे और आनंद बल्लभ जोशी थे। अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।
निर्णायक रंगकर्मी मनमोहन चौधरी और आलोक वर्मा थे। समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक सचिन टम्टा, निवर्तमान मुख्य संयोजक तुुषारकांत साह, मनोज वर्मा, दीप साह, किशन लाल, विनोद वैष्णव, विनीत बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, सुशील साह, वैभव पांडे, जगदीश वर्मा, अशोक पांडे समेत विभिन्न पुतला समितियों के लोग मौजूद थे।